Monday, 1 April 2013

something to say about #ShielaTaiGhabrai

आज बहोत दिनों बाद मौका मिला फिर से ब्लॉग लिखने का क्यूंकि पिछले कुछ दिनों से व्यस्त रहा था !

लेकिन आज सही में पता चला की आम आदमी पार्टी में कितनी ताक़त है !
मुझे ये कहने में कोई संकोच नहीं होगा के इस पार्टी की बागडोर सही व्यक्तियों के हाथ में है !

आज शीला दिक्षित ने आम आदमी को मिलने के नाम पर धोखा दिया !

दस दिन के अरविन्द केजरीवाल के उपवास के बाद करीब 8 लाख लोगों के समर्थन पत्र लेकर जब 272 वार्ड से लोग अपने अपने समर्थन पत्र लेकर ऑटो रिक्शा पर शीला दिक्षित से मिलने गए तो उसने बात तक करना सही नहीं समझा और तो और पुलिस ने झूठा वादा किया और सभी लोगों को इन्द्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर जा कर छोड़ दिया !

अरविन्द केजरीवाल के दस दिनों के उपवास के बाद आज कहीं जाकर मीडिया ने भी इस मुद्दे पर कुछ चैनल ने डिबेट करवाई !

अफ़सोस की बात है के मीडिया भी आम आदमी की परेशानियों को लेकर कुछ ज्यादा संवेदन शील नहीं लग रही !

No comments:

Post a Comment